Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: बकरे को जकड़कर जिंदा निगलने की कोशिश कर रहा था अजगर, फिर आगे जो हुआ जानकर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के नरवर जनपद की ग्राम पंचायत काली पहाड़ी में अचानक एक खतरनाक विशालकाय 20 फीट से 21 फीट तक की लंबाई का अजगर निकल आया। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया।

Shivpuri python video

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक विशालकाय अजगर द्वारा नीलगाय को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार जिले के ग्राम नरवर की काली पहाड़ी पर लगभग 20-22 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर इतना भारी भरकम था कि उसने आसानी से बकरे का शिकार कर डाला। [वीडियो नीचे]

ग्रामीण इतने बड़े अजगर को देख कर दहशत में आ गए और तुरंत स्नेक कैचर सलमान पठान को जानकारी दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्नेक कैचर सलमान ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। अजगर इतना बड़ा था कि उसे तीन से चार लोग उठा पा रहे थे। स्नेक कैचर सलमान के अनुसार अजगर इतना बड़ा है कि आसानी से 14- 15 वर्ष तक के बच्चों को एक झटके में निगल सकता था।

बकरे का शिकार अजगर ने किया ही था लेकिन वो उसे निगल कर अपना निवाला बना पाता इससे पहले ही स्नेक कैचर घटनास्थल पर पहुंच गए। अजगर किसी भी हाल पर अपने शिकार को नहीं छोड़ना चाहता था और यही कारण था कि जब भी स्नेक कैचर उसे पकड़ता वो उलट कर बकरे की तरफ चला जाता। मानो वो उसे तुरंत ही खाना चाहता था। अजगर को रेस्क्यू कर स्नेक कैचर सलमान अपने साथ ले गए। जिन्होंने बताया कि वो इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ देंगे। वहीं विशालकाय अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Recommended Video

    शिवपुरी: अजगर सांप ने बकरे को जकड़कर उतारा मौत के घाट, वीडियो देख सन्न रह गए लोग

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+