भोपाल : अवि​वाहित नेशनल खिलाड़ी ने दिया बच्चे को जन्म, कई अधिकारी-कर्मचारी आए शक के दायरे में

Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के वॉटर स्पोर्ट एकेडमी एक अविवाहित खिलाड़ी ने बच्चे को जन्म दिया है। इससे पूरे खेल महकमे में हड़कम्प मच गया है।

प्रमुख सचिव खेल ने मामले की जांच के आदेश दिए

प्रमुख सचिव खेल ने मामले की जांच के आदेश दिए

19 वर्षीय यह खिलाड़ी कटनी की रहने वाली बताई जा रही है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वर्तमान में यह खिलाड़ी भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में खेल अकादमी के हॉस्टल में रह रही है। प्रमुख सचिव खेल अनिरुद्ध मुखर्जी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्री मेच्योर बच्ची को जन्म दिया

प्री मेच्योर बच्ची को जन्म दिया

मामले के अनुसार यह खिलाड़ी भोपाल (Bhopal Player) के बड़े तालाब में खेल की प्रैक्टिस के लिए गई थी। वहां पेटदर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने प्री मेच्योर बच्ची को जन्म दिया। अविवाहित खिलाड़ी के बच्ची होने की खबर फैलते ही हर तरफ हड़कंप मच गया।

पहले कटनी के शेल्टर होम में रहती थी

पहले कटनी के शेल्टर होम में रहती थी

अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल ही टीटी नगर पुलिस थाने को इसकी सूचना दी और गौरवी केंद्र ने खिलाड़ी के बयान दर्ज किए। ये खिलाड़ी पहले कटनी के शेल्टर होम में रहती थी। माता पिता की मौत के बाद वो भोपाल शिफ्ट हो गयी थी। उसे वॉटर स्पोर्ट्स एकेदमी के हॉस्टल में रखा गया था। पता चला है कि ये सेलिंग खिलाड़ी सात महीने के गर्भ से थी।

कोच सहित सभी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

कोच सहित सभी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

अब शेल्टर होम और खेल विभाग दोनों पर सवाल उठ रहा है कि खिलाड़ी गर्भवती थी और विभाग को इसका पता कैसे नहीं चला। प्रमुख सचिव खेल अनिरुद्ध मुखर्जी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कोच सहित सभी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि अविवाहित छात्रा खिलाड़ी आखिर गर्भवती कैसे हो गई। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी व कर्मचारियों पर शक है। उन्हें जांच के दायरे में लिया गया है।

ये भी पढ़ें : VIDEO : दुल्हन की विदाई के समय युवक ने दूल्हे के सीने पर तान दी बंदूक, बहन की लव स्टोरी का लेना था बदला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+