VIDEO : दुल्हन की विदाई के समय युवक ने दूल्हे के सीने पर तान दी बंदूक, बहन की लव स्टोरी का लेना था बदला
Tikamgarh News, टीकमगढ़। खुशी-खुशी से शादी हो गई। सुबह दुल्हन की विदाई हो रही थी। वो बाबुल का घर छोड़कर पिया के साथ कार में सवार होकर ससुराल जाने वाली थी। तभी अचानक एक युवक आया और आते ही दूल्हे के सीने पर बंदूक तान दी। एक बारगी तो हर कोई हैरान रह गया। दूल्हा भी सकते में आ गया। फिर जैसे-तैसे करके लोगों ने युवक को काबू में किया और जमकर धुनाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रमोद बंशकार को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर के वार्ड 12 की है। वार्ड नंबर 12 के पार्षद महेश बंशकार ने बताया कि हमने पहले ही पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि बेटी की शादी में युवक प्रमोद कुछ विवाद कर सकता है। वह शादी से पहले ही धमकी दे रहा था।

लोगों ने जमकर की धुनाई
बेटी की शादी में एनवक्त पर युवक प्रमोद द्वारा यह हरकत किए जाने पर न केवल वधू व वर पक्ष के लोग भी काफी गुस्सा हो गए। दूल्हे पर बंदूक तानने के दौरान उसे दबोच लिया गया और जमकर धुनाई की गई। युवक ने भागने का भी प्रयास किया, मगर लोगों ने उसे भागने नहीं दिया।

पुलिस थाने पर उमड़ी भीड़
आरोपी युवक को पुलिस के हवाले करने के बाद काफी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंच गए और पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं पुलिस ने आश्ववासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

पुलिस की पूछ-ताछ से पता चला
जब पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्रमोद से पूछा तो उसने बताया कि कुछ समय पहले दुल्हन का मामा उसकी बहन को अपने साथ ले गया था और लव मैरिज कर ली थी। उसी का बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने उसकी भानजी की शादी में यह सब किया। बताया जा रहा है कि प्रमोद बंशकार पहले मऊरानीपुर में रहता था। उसके बाद वह पलेरा रहने के लिए आ गया था पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा लिया है।
ये भी पढ़ें : दूल्हे व बारातियों को उपहार में भेंट की गीता, पूरे राजस्थान में हो रही इस शादी की चर्चा, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications