MP Corona update: एमपी में कोरोना के 17 नए केस मिले, भोपाल में मिले सबसे ज्यादा 14 मरीज
मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 17 मामले सामने आए है। जिसमें 14 केस भोपाल के हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार चला गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड पर है। एमपी में आज कोरोना के 17 नए केस मिले। जिसमें सबसे ज्यादा राजधानी भोपाल के 14 केस की शामिल है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है और अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार चेक किया जा रहा है।
राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल अस्पताल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मॉक ड्रिल की गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाओं की व्यवस्था और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भी देखा। मंत्री ने कहा कि सरकार सतर्क है प्रदेश में कोरोना के मामले अभी चिंताजनक स्थिति में नहीं है, लेकिन सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इसी क्रम में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
जेपी में 400 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद
जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राकेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। कोरोना गाइडलाइन का सभी विशेष ध्यान रखें। मास्क का उपयोग करें और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। मई में और अधिक केस बढ़ सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 400 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद है। आज भी अस्पताल में भी व्यवस्थाओं को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
भोपाल के हमीदिया और जेपी अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मध्य प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी, तब किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स नहीं लगाए गए थे लेकिन दूसरी लेहर के बाद सरकार 70 कोई और अलग-अलग अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए। भोपाल की हमीदिया मेडिकल कॉलेज और जयप्रकाश चिकित्सा अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications