13 साल के लड़के ने भोपाल में CM हाउस के पास डाला डेरा, बोला-'कमलनाथ सरकार पर संकट टलेगा तब उठूंगा'
भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। बागी विधायकों को मनाने के लिए दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह बंगलुरू पहुंच चुके हैं। इधर, कांग्रेस का एक 13 वर्षीय कार्यकर्ता भी कमलनाथ सरकार की सलामती की दुआ करने इंदौर से भोपाल पहुंचा है। इस नन्हें कार्यकर्ता का नाम लक्ष्य गुप्ता है, जिसने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़क किनारे डेरा डाल रखा है। लक्ष्य अपने साथ एक पोस्टर भी लेकर आया है कि जिस पर पोस्टर पर शेर और कमलनाथ की तस्वीर के साथ ही सत्य की 'हमेशा जीत होती है और मुझे मेरे मुख्यमंत्री पर गर्व है। ईश्वर आपके साथ है। मध्य प्रदेश की जनता आपके साथ है। मैं आपके साथ हूं'

अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार
मीडिया से बातचीत में लक्ष्य गुप्ता ने बताया कि वह भोपाल में मुख्यमंत्री के घर के बाहर से तब तक नहीं उठेगा जब तक कमलनाथ सरकार पर आया संकट टल नहीं जाता। लक्ष्य को उम्मीद है कि ज्योतिरादित्य और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार को कुछ नहीं होगा।
कमलनाथ जैसा बनना चाहता है लक्ष्य गुप्ता
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना आर्दश नेता मानने वाला लक्ष्य राज कहता है कि कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में काफी विकास हुआ है। प्रदेशा की दशा और दिशा दोनों बदल गई। खुद लक्ष्य बड़ा होकर राजनीति में आना चाहता है। इसकी ख्वाहिश कमलनाथ जैसा नेता बनने की है। लक्ष्य ने लगभग दो साल पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी। मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में एक सभा को संबोधित किया था।












Click it and Unblock the Notifications