भोपाल : 12 साल की छात्रा का मर्डर, Rape के बाद टेकरी पर पटकी लाश, 2 छात्र हिरासत में

Bhopal News, भोपाल। राजधानी भोपाल में 12 साल की छात्रा की हत्या ( Bhopal Girl Murder ) कर शव झाड़ियों में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का शव मनुआभान टेकरी पर मिला है। यह मंगलवार से लापता थी। घर से स्कूल के लिए जाने की कहकर निकली थी। रातभर पूरा परिवार इसकी तलाश कर रहा था। बुधवार सुबह इस हाल में मिली तो सबको रुला गई। परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई है।

12 year old girl murdered in Bhopal, She was Missing from one day

नग्न अवस्था में पड़ा मिला शव

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भोपाल शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की मनभावन टेकरी में झाड़िया में छात्रा की लाश पड़ी होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया। शव नग्न अवस्था में था और चेहरा पहचान छुपाने के लिए कुचला हुआ था।

दो पड़ोसी युवक हिरासत में

फिलहाल छात्रा की हत्या की वजह व वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस उसी के स्कूल के व पड़ोस में रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अंतिम बार लोगों ने छात्रा को इन्हीं दो युवकों के साथ देखा गया बताया जा रहा है।

आठवीं में पढ़ती थी छात्रा

बताया जा रहा है कि छात्रा मंगलवार से लापता थी। 8वीं की छात्रा घर से स्कूल के निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की मनभावन टेकरी पर एक लड़की की लाश पड़ी है। इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि यह वहीं छात्रा है। जिसकी कल ही परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+