शिवराज सरकार के मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर करना पड़ रहा अंतिम संस्कार
भिंड के अजनौल गांव में शमशान नहीं होने पर सड़क पर किया बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार
भिंड, 25 जुलाई। शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया की विधानसभा क्षेत्र के हालात इतने खराब है कि यहां एक गांव में बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए भी पूरे गांव में जगह नहीं मिली। इस वजह से बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार गांव को जाने वाली सड़क पर करना पड़ा। बारिश की वजह से पूरे गांव में ऐसा स्थान नहीं मिला जहां अंतिम संस्कार किया जा सकता था। ऐसे में सरकार के विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

अजनौल गांव में हुई बुजुर्ग महिला की मौत
मेहगांव विधानसभा के अलनौल गांव में बुजुर्ग महिला बिटोली बाई की मौत हो गई। बिटोली बाई की मौत हो जाने के बाद बिटोली बाई के अंतिम संस्कार को लेकर मृतिका के परिजनों और ग्रामीणों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उठने लगी, क्योंकि बारिश की वजह से गांव में ऐसी कोई जगह नहीं बची थी जहां बिटोली बाई का अंतिम संस्कार ठीक से किया जा सकता था।
गांव में नहीं है एक भी शमशान
गांव में एक भी शमशान का निर्माण नहीं करवाया गया है। गांव में किसी की मौत हो जाने पर ग्रामीण अपने हिसाब से ही अंतिम संस्कार के लिए स्थान चयनित कर अंतिम संस्कार की क्रिया पूरी कर देते हैं लेकिन बारिश के मौसम में गांव में ऐसा कोई स्थान नहीं बचा जहां ठीक से अंतिम संस्कार हो पाता।
गांव की सड़क पर करना पड़ा अंतिम संस्कार
जब ग्रामीणों को कोई स्थान नहीं सूझा तो उन्होंने गांव के लिए जाने वाली सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीण सड़क पर एकजुट हो गए और यहां पर बुजुर्ग महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नगरी नगरी प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का विधानसभा क्षेत्र है मेहगांव
शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का विधानसभा क्षेत्र मेहगांव है और इसी विधानसभा क्षेत्र का गांव अजनौल है। अजनौल में हालात इतने खराब हैं कि एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार ग्रामीणों को गांव की सड़क पर करना पड़ा। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि विधानसभा में कितना विकास हुआ होगा। शिवराज सरकार भले ही लाख दावे करे कि उन्होंने ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार कर दिया है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications