एमपी: देश में नहीं है खाद की किल्लत, किसान और प्रशासन को बनानी होगी व्यवस्था-कृषि मंत्री
भिंड के दंदरौआ धाम पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, संत निवास के लिए आयोजित भूमिपूजन में हुए शामिल, खाद और लंपी वायरस पर दिया बयान
भिंड, 4 अक्टूबर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खाद की कोई किल्लत नहीं है लेकिन किसान और प्रशासन को मिलकर व्यवस्था बनानी होगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि लंपी वायरस का टीका बन चुका है और जल्द ही प्रति माह एक करोड़ टीके की उपलब्धता मिलमा शुरु हो जाएगी। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिंड के दंदरौआ धाम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

दंदरौआ धाम में आयोजित किया गया था भूमि पूजन कार्यक्रम
दंदरौआ धाम में संत निवास का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज के बुलावे पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दंदरौआ धाम पहुंचे और यहां उन्होंने भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत मेहगांव के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

दंदरौआ हनुमान जी के किए दर्शन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दंदरौआ धाम पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने दंदरौआ हनुमान जी के दर्शन किए और हनुमान जी से सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दंदरौआ धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

खाद की किल्लत पर केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दौरान मीडिया से बातचीत भी की। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में खाद की किल्लत नहीं है अगर प्रशासन और किसान मिलकर व्यवस्था बनाएं तो प्रत्येक किसान को खाद मिल जाएगी, खाद की जब भी कोई रैक आती है तो हो सकता है कि कुछ किसानों को नहीं मिल पाए लेकिन दूसरी रैक आने का इंतजार कीजिए सभी किसानों को खाद मिलेगी।

लंपी वायरस का बन चुका है टीका
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लंपी वायरस पर बयान देते हुए कहा कि लंपी वायरस का टीका बन चुका है, कोरोना वायरस का स्वदेशी टीका बनाया था और 200 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया था, इसी तरह लंपी वायरस का टीका बन चुका है और कुछ समय बाद यह टीका एक करोड़ प्रतिमाह के हिसाब से उपलब्ध होने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications