केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अटेर के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले- कांग्रेस ने दिया था जनता को धोखा

MP BJP NEWS: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। हमारे यहां पद और पैसे की पूजा नहीं होती। पूजा होती है तो त्याग और तपस्या की। कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं विचार के लिए काम करता है। हमारी केंद्र और राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार को लेकर काम कर रही हैं और भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

भिण्ड में केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को अटेर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी सरकारों के हाथ मजबूत करना होंगे, इसलिए अपने बूथ पर पूरी ताकत के साथ कमल के फूल को जिताने का संकल्प लेकर चुनावी युद्ध में जुट जाएं। सम्मेलन के दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Narendra Singh Tomar said at Aters workers conference - addressed the workers

निष्ठावान कार्यकर्ता ही बूथ की मुख्य पहचान

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन का निष्ठावान कार्यकर्ता ही हमारे बूथ की मुख्य पहचान है। हमारा कार्यकर्ता विचार पर केंद्रित है, व्यक्ति पर नहीं। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सन 1975 में आपातकाल लगाया था। उस समय हमारे कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, केशव सिंह भदौरिया, मान सिंह भदौरिया, प्रभु दयाल गुप्ता ने आपातकाल का विरोध किया।उन्हें जेल के अंदर बंद कर दिया गया था लेकिन उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के सामने झुकना पसंद नहीं किया और ना ही उन्होंने माफी मांगी। यही हमारे कार्यकर्ताओं की मुख्य पहचान होती है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल जातिवाद, परिवार, वंशवाद, भाई भतीजावाद, भाषावाद की राजनीति करते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।

कांग्रेस ने दिया था जनता को धोखा

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन उन्होंने जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी थीं और विकास थम गया था। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पूरा मध्यप्रदेश विकास की ओर कदम बढ़ाने लगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कभी किसानों के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व हर आपदा में किसानों के साथ खड़ा होता है और सेवाभाव से उनकी सहायता करता है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा देश

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों की जिंदगी बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया है।

भारत को दुनिया के अनेक देशों में सम्मान मिल रहा है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत में जब आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही थीं, पाकिस्तान हमारे सैनिकों हमला कर रहा था, तब हमारे वीर जवानों ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादियों को सबक सिखा कर अपने साथियों पर हुए हमलों का बदला लिया।

क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास कर रही भाजपा सरकार : अरविंद सिंह भदौरिया

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद कई जनप्रतिनिधि अटेर से बने लेकिन उन्होंने विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। मैंने अपने कार्यकाल में 500 करोड़ से अधिक रुपए के विकास कार्य कराए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अथक प्रयास से बाधाओं को दूर करते हुए 122 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिससे क्षेत्र में 15000 हेक्टर से अधिक सिंचाई का रकबा बढ़ा और 75000 किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा। अटेर के विकास के लिए महत्वपूर्ण चार पुलों के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है। चंबल पुल 22 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा, जिसके बाद क्षेत्र का सीधा संपर्क उत्तरप्रदेश से जुड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+