Bhind News: चंबल में मतदान शुरू होते ही युवक के पेट में मारी गोली,वोटिंग के बीच देहात क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के मतदान के बीच कुछ लोगों ने भिंड में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है।
गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय राघवेंद्र पुत्र महेंद्र शिवहरे सुबह 8:30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। तभी कुछ लोग आए और उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राघवेंद्र को गाली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जिला अस्पताल में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर किया गया है। गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications