एमपी:हॉस्पिटल के मैनेजर को धमकाकर 50 हजार की रिश्वत ले रहा था विद्युत विभाग का जेई, ईओडब्ल्यू ने पकड़ा
भिंड में ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा
भिंड, 29 सितम्बर। ग्वालियर ईओडब्ल्यू की टीम ने भिंड में ₹50000 की रिश्वत ले रहे विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ा है। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी द्वारा कामाख्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजर से यह रिश्वत ली जा रही थी। बिजली चोरी का प्रकरण बनाने की धमकी देकर जूनियर इंजीनियर द्वारा यह रिश्वत ली जा रही थी।
Recommended Video

कामाख्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजर ने की थी शिकायत
भिंड में संचालित कामाख्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजर आशुतोष शर्मा ने ग्वालियर ईओडब्ल्यू में इस बात की शिकायत की थी कि विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है। आशुतोष शर्मा ने ईओडब्ल्यू को जानकारी दी कि जूनियर इंजीनियर द्वारा लगातार रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर वे बहुत परेशान हो चुके हैं।
चोरी का प्रकरण बनाने की दे रहा था धमकी
आशुतोष शर्मा ने ईओडब्ल्यू को जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी द्वारा यह धमकी दी जा रही है कि मुझे पैसे चाहिए नहीं तो हॉस्पिटल पर विद्युत चोरी का प्रकरण बना देंगे। लगातार इस तरह से कामाख्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को प्रबंधन को धमकाया जा रहा था।
आशुतोष शर्मा की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
आशुतोष शर्मा की शिकायत मिलने पर ग्वालियर ईओडब्ल्यू की टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने आशुतोष शर्मा को रिश्वत के पैसे देकर भेजा और योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार को वाटर वर्क्स स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर आशुतोष शर्मा से 50 हजार की रिश्वत ले रहे जूनियर इंजीनियर अरुण सैनी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
{document1}eow












Click it and Unblock the Notifications