भिंड में 17 साल के किशोर के साथ दो लोगों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
भिंड के भुजपुरा गांव में एक घर में घुसकर दो लोगों ने एक 17 साल के किशोर के साथ कर दिया दुराचार
भिंड, 28 अगस्त। क्राइम को लेकर देश भर में पहचान बनाने वाले चंबल में अब लड़के भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला भिंड में देखने को मिला है। भिंड में एक 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया गया। नाबालिग लड़का घर में अकेला था और इसी बात का फायदा उठा कर दो लोगों ने नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया।

भुजपुरा गांव का है पूरा मामला
दरअसल यह पूरा घटनाक्रम भुजपुरा गांव का है। भुजपुरा गांव में एक 17 साल का लड़का दोपहर के समय अपने घर में मौजूद था। लड़का घर में अकेला मौजूद था और उसके घर पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। अकेले लड़के की जानकारी मिलने पर गांव के ही कायम सिंह और मनजीत सिंह लड़के के घर में प्रवेश कर गए और उन्होंने नाबालिक लड़के को पकड़ लिया।

दोनों ने नाबालिग लड़के के साथ किया बारी-बारी से दुष्कर्म
मनजीत सिंह और कायम सिंह ने 17 साल के नाबालिग लड़के को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद बारी बारी से कायम सिंह और मनजीत सिंह ने लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया। लड़के ने दोनों के कब्जे से छूटने की कोशिश भी की लेकिन दोनो लोगों के सामने नाबालिग लड़का कमजोर साबित हुआ और यही वजह रही कि नाबालिग लड़के के साथ दोनों आरोपियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया।

शराब के नशे में धुत थे दोनों आरोपी
पीड़ित लड़के ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घर में प्रवेश करने वाले दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। शराब के नशे में ही उन्होंने लड़के को पकड़ लिया था और नशे में धुत होकर उन्होंने लड़के के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी लड़के को छोड़ कर घर से चले गए।

पीडित ने की पुलिस से शिकायत
अपने साथ हुई घटना की शिकायत पीड़ित किशोर ने देहात थाने जाकर की। देहात थाना पुलिस ने शिकायत सुनने के बाद पीड़ित किशोर की शिकायत पर से मनजीत सिंह और कायम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करती हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।












Click it and Unblock the Notifications