भिंड में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाशों ने हथियार कुएं में फेंके
भिंड में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए खेत में स्थित कुंए में फेंके हथियार
भिंड,
Recommended Video

फरदुआ गांव के खेतों में मिली थी बदमाशों की सूचना
दबोह थाने की पुलिस को फरदुआ गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि उनके इलाके में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों का मूवमेंट है। इस सूचना पर से पुलिस लगातार बदमाशों की सर्चिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि फरदुआ गांव के एक खेत में बने कमरे में बदमाश मौजूद हैं।

पुलिस ने बदमाशों को चारो तरफ से घेरा
दबोह थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा थाने के फोर्स को लेकर फरदुआ गांव के खेत पर पहुंच गए। यहां एक खेत में बने कमरे के अंदर बदमाश मौजूद थे। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस पर ही गोलियां चलाना शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने पर पुलिस ने भी अपनी पोजीशन ले ली।

पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग
बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाई जाने के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। इस के साथ ही बदमाशों के हौंसले पस्त करने के लिए पुलिस ने फायरिंग करना शुरू कर दी। शुक्रवार की रात के 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फरदुआ गांव के खेत में मुठभेड़ शुरू हो गई।

खुद को घिरता देख कुएं में फेंक दी बंदूकें
बदमाशों ने जब देखा कि पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है और उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है तो बदमाशों ने अपने हथियार खेत में ही बने कुएं में फेंक दिए। कुछ देर बाद पुलिस के सामने बदमाशों ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने सभी बदमाशों को अपनी हिरासत में ले लिया।

कुएं से निकाले गए सभी हथियार
पांच बदमाशों को अपनी हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बदमाशों द्वारा कुएं में फेंके गए हथियारों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कुएं में फेंके गए पांच हथियार बरामद कर लिए। पुलिस का कहना है कि बदमाश और हथियार दोनों पुलिस के कब्जे में आ चुके हैं अब बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications