Bhind news: दंदरौआ धाम पहुंची बुजुर्ग महिला भीड़ के नीचे दबने से हुई घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

भिंड में दंदरौआ धाम पर भीड़ की नीचे दबने से बुजुर्ग महिला हुई घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, मंदिर पर चल रही है बागेश्वर धाम महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की कथा

Bhind में दंदरौआ धाम पर हनुमान जी के दर्शन करने और बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंची एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मंदिर मे भीड़ के नीचे दबने से महिला घायल हुई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। मृतका मुरैना जिले की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम पहुंची थी।

Recommended Video

    दंदरौआ धाम पहुंची बुजुर्ग महिला भीड़ के नीचे दबने से हुई घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
    bhind

    दरोगा धाम पर आयोजित की गई है श्री हनुमंत कथा
    दंदरौआ धाम पर मंगलवार से हनुमंत कथा आरंभ की गई है। हनुमंत कथा का वाचन करने के लिए बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री दंदरौआ धाम पहुंचे हुए हैं। हनुमंत कथा सुनने और दंदरौआ हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मुरैना से कृष्णा बंसल नाम की 55 साल की महिला अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम गई हुई थी।

    दंदरौआ धाम पर हो गई कृष्णा बंसल की मौत
    बुजुर्ग महिला कृष्णा बंसल जब अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम पहुंची तो यह लाखों की भीड़ जुटी हुई थी। हनुमंत कथा के लिए विशाल पंडाल लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भीड़ के नीचे कृष्णा बंसल दब गईं और घायल होकर बेहोश हो गईं। उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    बिना पोस्टमार्टम करवाए मुरैना ले गए परिजन
    जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला कृष्णा बंसल को मृत घोषित किए जाने के बाद कृष्णा बंसल के परिजन ने मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करवाया और बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मृतका के शव को मुरैना अपने घर ले गए। इस वजह से कृष्णा बंसल की मौत की सही वजह भी मालूम नहीं चल सकी।

    दंदरौआ धाम मैं पहुंचे है लाखों श्रद्धालु
    दंदरौआ धाम में मंगलवार को लाखों श्रद्धालु जुटे हैं। दंदरौआ धाम पर सियपिय मिलन समारोह आयोजित किया गया है और इसी मिलन समारोह में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा का भी आयोजन किया गया है। इस वजह से लाखों श्रद्धालु दंदरौआ धाम पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि दंदरौआ धाम पर काफी भीड़ मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिसकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+