Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deen dayal rasoi: भिंड में फिर शुरू होगी दीनदयाल रसोई लेकिन दोगुनी कीमत में मिलेगी थाली

भिंड में एक बार फिर से शुरु होगी दीनदयाल रसोई, नगर परिषद भिंड की बैठक में लिया गया निर्णय, अब 5 की जगह 10 रुपए में मिलेगी थाली

Deen dayal rasoi की थाली भिंड में अब महंगी होने वाली है। पिछले 2 महीने से बंद पड़ी दीनदयाल रसोई योजना शुरू तो होने जा रही है लेकिन अब इसकी थाली की कीमत बढ़ने वाली है। दीनदयाल रसोई थाली अब 5 की जगह 10 रुपए में मिलेगी जिससे गरीबों की जेब पर दोगुना भार पड़ेगा।

bhind

नगर पालिका के पीछे स्थित भवन में संचालित होती है योजना
नगर पालिका भिंड के पीछे स्थित भवन में फिर से दीनदयाल रसोई की योजना संचालित होने वाली है। इसके लिए नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि एक बार फिर से दीनदयाल रसोई योजना शुरू की जाएगी लेकिन खास बात यह है कि इस बार थाली की कीमत दोगुनी कर दी जाएगी।

दो महीने पहले बंद हो गई थी दीनदयाल रसोई
2 महीने पहले दीनदयाल रसोई बंद कर दी गई थी। आर्थिक तंगी के चलते दीनदयाल रसोई को बीते 2 महीने से बंद करना पड़ा था। यहां न अब भोजन पकाया जा रहा है और न ही गरीबों को भोजन मिल पा रहा है लेकिन भिंड नगर परिषद की बैठक में अब एक बार फिर से गरीबों का पेट भरने के लिए दीनदयाल रसोई की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया है।

दीपावली से पहले किया जाएगा टेंडर जारी
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल रसोई की शुरुआत करने के लिए दीपावली से पहले ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा और जल्द ही दीनदयाल रसोई शुरू हो जाएगी जिससे एक बार फिर से गरीबों का पेट भर भोजन बहुत कम कीमत में मिल सकेगा लेकिन इस बार ₹5 की जगह ₹10 पेट भरने के लिए खर्च करने होंगे।

नगर पालिका की तरफ से दिया जाएगा गेहूं और चावल
दीनदयाल रसोई में भोजन तैयार करने के लिए नगर पालिका की तरफ से गेहूं और चावल दिया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से हर महीने 7 क्विंटल चावल और 18 क्विंटल गेहूं दीनदयाल रसोई के लिए दिए जाएंगा। दीनदयाल रसोई में पहले की तरह ही अच्छी गुणवत्ता का भोजन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर समाजसेवियों की और जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+