Bhind news:चम्बल में तमंचे से केक काटने का बढ़ा चलन, अब पिस्टल से काटा केक
भिंड में पिस्टल से केक काटने का मामला आया सामने, पिस्टल से काटे गए एक दर्जन केक, पुलिस ने किया केक काटने वाले युवक को गिरफ्तार
Bhind में हथियारों का चलन बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि अब हथियारों की नुमाइश अलग-अलग मौकों पर भी होने लगी है। भिंड में अब जन्मदिन की पार्टियों में हथियारों की नुमाइश की जा रही है। खास बात यह है कि जन्मदिन की पार्टी में हथियारों से केक काटने की चलन बढ़ता जा रहा है।
Recommended Video

पिपहाड़ी गांव में पिस्टल से काटे कई केक
पिपहाड़ी गांव में प्रशांत शर्मा नाम के एक युवक का जन्मदिन मनाया गया। प्रशांत के चाहने वालों ने प्रशांत के लिए एक दर्जन केक मंगाए और सभी केक एक लाइन में रख दिए गए। प्रशांत ने पिस्टल निकालकर केक को पिस्टल से ही काट दिया। वहां मौजूद पहचान के दोस्तों ने जमकर तालियां बजाई।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रशांत द्वारा पिस्टल से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रशांत से पिस्टल और कारतूस भी बरामद कर लिया।
गोना गांव के सरपंच ने भी काटा था तमंचे से केक
गोना गांव के सरपंच ने भी पिछले दिनों अपना जन्मदिन मनाते हुए तमंचे से केक काटा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने सरपंच को उसके दो अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया था।
भिंड में बढ़ता जा रहा है पिस्टल से केक काटने का चलन
भिंड में इन दिनों हथियार से केक काटने का चलन बढ़ता जा रहा है। केक काटने के लिए जहां चाकू का इस्तेमाल किया जाता था वहीं भिंड में अब केक काटने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया जाने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications