MP News: भाजपा महामंत्री हितानंद ने भिंड जिले की गोहद और लहार विधानसभा में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को हमारा बूथ सबसे मजबूत के भाव से कार्य करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर हर बूथ को जीतने के लक्ष्य के लिए कार्य करना है। हमारा बूथ सबसे मजबूत के भाव से कार्य करते हुए सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में कार्य करें, ताकि भिंड सहित प्रदेश की सभी 29 लोसभा सीटों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत से विजय मिले और नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भिंड जिले के गोहद में मॉ शारदा मैरिज गार्डन एवं लहार के उपाध्याय गार्डन स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में विधानसभा की कामकाजी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को विधायक श्री अमरीश शर्मा ने भी संबोधित किया।

BJP General Secretary Hitanand gave the mantra of victory to the workers in Gohad and Lahar assembly

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो निश्चित ही हमें चुनाव में विजय श्री मिलेगी। सबसे पहले हमें प्रत्येक बूथ पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों तक हमें पहुंचना है, जो चुनाव जीतने का मुख्य आधार है।

चुनाव जीतने का आधार है बूथ सशक्तिकरण

हितानंद ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण ही चुनाव जीतने का एक आधार किला है। जिस तरह हमने 2023 के विधानसभा चुनाव में बूथ मजबूत बनाने के लिए उसको केन्द्रित किया था, वही अब हमें लोकसभा चुनाव में करना है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी टोलियों के साथ अपने बूथ की समीक्षा करते हुए चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कार्य करेंगे।

BJP General Secretary Hitanand gave the mantra of victory to the workers in Gohad and Lahar assembly

प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ें

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए गरीब कल्याण, विकास, सुशासन व जनहितैषी कार्यों को जनता को बताकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख अपने-अपने बूथ पर हर समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क करें और पार्टी के लिए समर्थन मांग कर उनका सम्मान करते हुए अपनी विचारधारा से जोड़ें।

प्रधानमंत्री जी की नीतियों के कारण यूक्रेन में फसे विद्यार्थी भारत वापस लौटे

हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल नीतियों की वजह से ही युद्ध के समय यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थी वापस लौटे, जिनके हाथों में भारतीय तिरंगा था। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान के दिन सूर्य की पहली किरण के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें, इसके लिए हमें कार्य करना है। आप सभी कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ ऐतिहासिक मतों से जीतने के साथ श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार ऐतिहासिक मतों से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी संध्या राय को आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील करें।

बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे, भिण्ड-दतिया लोकसभा चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, लोकसभा सह प्रभारी श्री मेघ सिंह गुर्जर, लोकसभा सह प्रभारी एवं पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, लोकसभा चुनाव संचालक वीरेंद्र राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार महते एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतोष बौहोरे मंच पर उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+