UP Nkay Chunav 2023: बस्ती मंडल के तीन जिलों में जानिए कहां हुआ सर्वाधिक मतदान
यूपी निकाय चुनाव के अंतिम चरण में बस्ती मंडल के तीनों जिलों में मतदाताओं में उत्साह दिखा। सर्वाधिक मतदान संत कबीर नगर में हुआ।

Basti News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का समापन हुआ चुका है। बस्ती मंडल के तीनों जिलों संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर व बस्ती में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। कुछ जगहों पर झुटपुट विवाद के मामले देखने को मिले।
तीन मंडल में मतदान प्रतिशत
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के कुल 38 जिलों में मतदान हुआ। इसी क्रम में बस्ती, संत कबीर नगर व सिद्धार्थनगर में भी गुरुवार को सुबह सात बजे से लेकर छह बजे तक मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। बस्ती में 57.19 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 59. 78 प्रतिशत व संत कबीर नगर में 62.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान संत कबीर नगर में हुआ।
दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई वोटरों की संख्या
बस्ती मंडल के तीनों जिलों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से कई मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइन दिखी, तो कहीं इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। दिन चढ़ने के साथ वोटरों की संख्या बढ़ती रही।
गुरुवार को सुबह बस्ती के 130 मतदान केंद्र और 306 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरु हुआ। पालिका परिषद बस्ती के अलावा नगर पंचायत नगर बाजार, कप्तानगंज, गायघाट, बभनान, गनेशपुर, हर्रैया, बनकटी, मुंडेरवा और रुधौली में मतादान हुआ। दो लाख अस्सी हजार पांच सौ आठ मतदाता अध्यक्ष के 116 और सभासद के 980 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
सिद्धार्थनगर में 341 बूथों पर हुआ मतदान
जिले की दो नगर पालिकाओं समेत 11 नगर पंचायतों के 341 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर पंचायत में 32 तो बिस्कोहर में 29 बूथों पर वोट डाले गए। संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications