UP News: लड़की डूबती रही, लोग वीडियो बनाते रहे, हो गई मौत, बस्ती से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में बुधवार को 17 साल की एक लड़की ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिया। लड़की के नदी में कूदने के दौरान कुछ लोग वहां पर मौजूद थे। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाया लेकिन लड़की को बचाने की जहमत नहीं उठाई।
अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वही बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और जल पुलिस मौके पर पहुंची और कुआनो नदी से लड़की की लाश बरामद की। पुलिस द्वारा परिजनों को भी सूचना दिया गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह अपने घर से अचानक गायब हो गई थी और परिजन उसे खोजने में जुटे हुए थे। परिजनों ने बताया कि वह घर से कब निकली इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
दरअसल, यह पूरा मामला बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के हथियाय कला गांव के माझीपुरवा का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 17 साल की हेवंती नामक लड़की सुबह में अपने घर परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर से किसी समय अचानक लापता हो गई।
परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान व्हाट्सएप पर उन्हें एक मैसेज मिला जिससे पता चला कि उनकी बेटी नदी में कूद कर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे तो चीखने चिल्लाने लगे।
लोग बनाते रहे वीडियो और डूबती रही छात्रा
छात्रा की मां ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। होली की छुट्टी होने के चलते वह घर पर ही थी। घर से कब निकल गई इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं मिली। वही इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की नदी में डूब रही है इस दौरान पुल पर खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं। खड़े लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि अब डूब गई अब डूब गई। वहां मौजूद लोग किसी से नदी में कूदने के लिए भी कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
देखें Video-
परिजनों को पहुंचने के बाद पुलिस ने मृत लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में लालगंज थाना प्रभारी सुनील गौड़ द्वारा बताया गया कि परिजनों के अनुसार लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications