Basti: ओवरटेक कर रही ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत
Basti News: बस्ती के कप्तानगंज क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव के पास गुरुवार को ओवरटेकिंग के चक्कर में ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 11 व्यक्ति घायल हैं। सभी बहराइच जिले के बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बहराइच के नानपारा के चंदेला गांव के रहने वाले मजदूर पिकअप से बस्ती आ रहे थे। इसी दौरान बस ने ट्रक को ओवरटेक किया। फिर ट्रक ओरवटेक करने लगा। इसी बीच ट्रक ने पिकअप पर पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गया। स्थानीय लोग आ गए। लोगों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। जहां कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गाेरखपुर रेफर कर दिया गया।

इस हादसे में बहराइच के नानपारा थानाक्षेत्र के चंदेल निवासी राम कुमार (25) पुत्र संतराम, संतराम(38) पुत्र पतिराम, सुभाष (25) पुत्र शारदा, प्रमोद (27) पुत्र देवता , समर (28) पुत्र ननकू, अमरजीत (30) पुत्र जगदीश, संतोष(25) पुत्र बांकेलाल,राम मूरत (27) पुत्र कैलाश, माधवराज (27) पुत्र कृपाराम, बैठू (30) पुत्र पतिराम, नंदराम (35) पुत्र अवतार, गंगाराम (40) पुत्र रामनरेश और इसी जिले के थाना खैरीघाट के राजबोझा निवासी उमेश (26) (चालक) पुत्र लल्लू शामिल हैं। रामकुमार व संतराम की इस हादसे में मौत हुई है।
थानाध्यक्ष कप्तानगंज ने बताया कि ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी थी। जिससे पिकअप में बैठे मजदूर घायल हो गये। इलाज के लिए ले जाते समय दो मजदूरों की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications