बस्ती में भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल, पुलिस चौकी में लगाई आग

बस्ती। भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की हत्या के बाद शहर में तनाव की स्थिति है। समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस चौकी में आग लगा दी। कई जगह तोड़फोड़ की गई। रोडवेज बसों को निशाना बनाया गया। फिलहाल, हालात काबू में बताए जा रहे हैं। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

ruckus in basti after bjp leader murder

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बस्ती में बुधवार भाजपा नेता और एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। कबीर को पेट और सीने पर दो गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हत्या की वजह छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में उग्र प्रदर्शन

कबीर तिवारी की हत्या के विरोध में उनके समर्थक उग्र हो गए। शहर में कई जगह जमकर तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने कई रोडवेज बसों को अपना निशाना बनाया। कई बसों में जमकर तोड़फोड़ की गई। यही नहीं उपद्रवियों ने रोडवस पुलिस चौकी में भी जमकर तोड़फोड़ की और उसकी कुर्सियों, मेज को आग लगा दी। एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+