Basti Accident: ट्रक ने पिकअप में मारी ठोकर,दो की मौत
बस्ती के बड़हर खुर्द के पास बुधवार की देर रात ट्रक ने पिकअप में ठोकर मार दी।जिसके कारण पिकअप ट्रेलर में जा टकराई।इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। पिकअप में आगे बैठे चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों लखनऊ व
बस्ती,21जुलाई: बस्ती के बड़हर खुर्द के पास बुधवार की देर रात ट्रक ने पिकअप में ठोकर मार दी।जिसके कारण पिकअप ट्रेलर में जा टकराई।इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। पिकअप में आगे बैठे चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों लखनऊ व रायबरेली के रहने वाले हैं।पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक,बुधवार रात बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रही पिकअप को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे पिकअप ट्रेलर में जा टकराई।इस टक्कर से बहुत जोर की आवाज हुई और आस-पास के लोग आ गए। इस हादसे में आगे पिकअप का चालक व आगे बैठे खलासी की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मंजय यादव पुत्र कल्लू निवासी बैरूमऊ थाना मड़ियांव लखनऊ व राजू पुत्र राम धीर सिंह निवासी डलमऊ जनपद रायबरेली के रूप में हुई।
थानेदार शैलेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और ट्रेलर को पुलिस ने कब्जे लिया है। एक का चालक मौके से फरार हो गया जबकि दूसरा हिरासत में है।












Click it and Unblock the Notifications