बस्‍ती: ट्रक ने पिकअप में मारी टक्‍कर, जयगुरुदेव के 3 अनुयायियों की मौत, 4 घायल

Road Accident in Basti: बस्‍ती। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्‍ती (Basti) जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना म‍िलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Road Accident in Basti three people lost life

पि‍कअप का टायर बदल रहे थे लोग

हादसा जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नेशनल 28 पर सब्देईया कला के पास हुआ। पुलिस के अनुसार सीतापुर से जयगुरुदेव के अनुयायी देवरिया में प्रवचन सुनने जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब दो बजे पिकअप का पिछला टायर पंचर हो गया। कुछ लोग पिकअप का टायर बदले रहे थे, तभी पीछे से एक ट्रक वाले ने पिकअप में टक्कर मार दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

तीन लोगों की मौत, चार घायल

मृतकों की शिनाख्त बनवारी (55) पुत्र दीवानी ग्राम फतेहपुर थाना मैगलगंज जिला लखीमपुर, अमित (24) पुत्र चंद्रिका प्रसाद ग्राम चमख थाना महुली सीतापुर और अनिकेत (20) पुत्र गिरजा दयाल थाना महोली जिला सीतापुर के रूप में की गई। घायलों में 20 वर्षीय विजय पुत्र गिरिजा दयाल निवासी बड़ागांव थाना महोली सीतापुर, 25 वर्षीय विपिन पुत्र रमेश निवासी थाना महोली सीतापुर, 20 वर्षीय अनुराग और 22 वर्षीय राहुल पुत्र श्याम किशोर महुली सीतापुर के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+