Pulwama Attack के विरोध प्रदर्शन के बीच युवक ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, गिरफ्तार

Basti News, बस्ती। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए। इस आतंकी घटना के विरोध में बस्ती जिले के छात्र-छात्राओं ने रोडवेज से कंपनी बाग तक मानव श्रृंखला बना रैली निकल रहे थे। रैली में छात्राएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहीं थीं। इसी दौरान खालिद नाम का युवक वहां पहुंचा और उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। आसपास मौजूद शिक्षकों व आवाम की भीड़ ने उसे फौरन दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

police arrested khalid who said pakistan zindabad slogan

दरअसल, बस्ती के बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं और शिक्षकों की ओर से शाम चार बजे शहीद जवानों के सम्मान में रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्राएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही थीं। सिविल लाइन चौकी के पास एक शातिर युवक खड़ा था। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवामीर गांव निवासी मो. खालिद छात्राओं को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को उकसा रहा था। जब उससे नहीं रहा गया तो खुद ही पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। रैली में शामिल लोग मो. खालिद को पकड़कर कर पीटने लगे।

इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रैली में शामिल लोगों ने बताया छात्राओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से मना किया तो वह खुद ही नारे लगाने लगा। ऐसे में वहां का माहौल बिगड़ गया और आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू किया। इतने में चौकी प्रभारी पहुंच गए और उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। कोतवाल एमपी चौबे ने बताया कि थाने में वाल्टरगंज थाने के मझौआमीर निवासी मो.खालिद के विरुद्घ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी व धारा 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए और मो. खालिद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह ने कहा की हम लोगो शहीदों के प्रति श्रधांजलि और नारे लगा रहे थे। इसी बीच स्कूली छात्राए भी शहीदों के सम्मान एक रैली निकाल भारत माता कि जय नारे लगा रही थी। तभी एक युवक आकर छात्राओं पर अभद्र टिप्पड़ी करने लगा और देश विरोधी नारे भी लगाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+