Basti News: जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने गए चार लोग नदी में डूबे

Basti News: बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने नदी में गए चार लोग डूब गए। इसमें दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन दो अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बरागाह बेलौडी गांव में जन्माष्टमी के कलश का महिलाएं विसर्जन करने गई थीं। साथ में उसी गांव का निवासी अरूण (15) पुत्र हरिशचंद्र व उसका भांजा कृष्णा (15) पुत्र महेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी भी गया था। कलश प्रवाहित करते समय पांव फिसलने से दोनों किशोर डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में दो महिलाएं भी डूबने लगीं। पास में डोंगी नाव लेकर मौजूद गौर थानाक्षेत्र के युवक वीरेंद्र ने दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन दोनों किशोर अब तक नहीं मिले। गौर व वाल्टरगंज थाने की पुलिस गोताखोंरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

basti

Basti News: लखनऊ महोत्सव में मिले किसानों का पुरस्कार हड़पने पर उद्यान विशेषज्ञ निलंबित मौके पर भारी संख्या में आसपास गांवों के लोग मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले चार लोगों में दो को बचा लिया गया है। दो किशोरों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+