Basti News: लखनऊ महोत्सव में मिले किसानों का पुरस्कार हड़पने पर उद्यान विशेषज्ञ निलंबित
Basti News: बस्ती के किसानों ने लखनऊ में आयोजित महोत्सव में आम की प्रदर्शनी लगाई थी। जिस पर उन्हें पुरस्कार भी दिया गया था। किसानों के पुरस्कार को उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह ने हड़प लिया था। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने शुभम सिंह को निलंबित कर दिया है।
अपर मुख्य सचिव उद्यान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती के उद्यान विशेषज्ञ शुभम सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने व अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन न करने के मामले में राज्यपाल के आदेश पर निलंबित किया गया है। लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 16 जुलाई को आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में औद्यानिक प्रयोग व प्रशिक्षण संस्थान बस्ती ने भाग नहीं लेने के निर्देश के बाबजूद निजी क्षेत्र के आम उत्पादकों के बीच आयोजित आम प्रतियोगिता में भाग लिया और पुरस्कार भी प्राप्त कर लिया जो अनधिकृत था।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उद्यान विशेषज्ञ ने किसानों के आम पर खुद पुरस्कार लिया था। जो किसी भी तरह उचित नहीं है। वर्तमान समय केंद्र व प्रदेश की कई योजनाएं किसान हित में निरंतर चलाई जा रही हैं। ऐसे में यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है तो उसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications