UP: बस्ती में दो अलग- अलग सड़क हादसों में पांच की मौत
बस्ती जिले में दो अलग- अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी है। इस बड़ी घटना से जिले में शोक की लहर है।

Basti News: बस्ती जिले में दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। पहली घटना में बाईक के आमने सामने टकराने से तीन की व दूसरी घटना में बाईक व पिकअप की टक्टर में दो की मौत हो गयी है। यह घटनाएं वाल्टरगंज व कलवारी थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, वाल्टरगंज थाने के बरहुवा गांव के पास दो बाईकों की आमने सामने भिड़त में तीन युवकों की मौत हो गयी है। तीन युवक सुधांशु मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा बस्ती, दूसरा सूरज 21 पुत्र मुरली निवासी गुलजार पुरवा थाना गोंडा और तीसरा जियालाल 32 पुत्र कन्हैयालाल निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर बलरामपुर हैं। सुधांशु मिश्रा निवासी कनेथू थाना सोनहा की माता कैली अस्पताल में आशा हैं। एक प्रसव के लिए अस्पताल गई थी। बुधवार की रात वह उनका बेटा उन्हें अस्पताल लेने गया था। अभी वह बरहुवा के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। जिसमें इनकी मौत हो गयी।
एक अन्य घटना जो कलवारी क्षेत्र के शिव चौराहे की है इसमें बाइक सवार दो की मौत हो गयी है। आशीष मिश्रा पुत्र आलोक मिश्रा,कटरा बाईपास डमरूआ थाना कोतवाली, प्रेम पांडेय पुत्र चंद्रबली पांडे निवासी भानपुर बाबू थाना सोनहा की मौत हो गयी है। जबकि अभिषेक पुत्र महेंद्र निवासी कटरा थाना कोतवाली घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश में छानबीन की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications