VIDEO: यूपी में हत्थे चढ़ीं चोरनियां, पुलिस को बताया महिलाओं से ​कैसे कब्जाती थीं गहने

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के महिला अस्पताल से पुलिस ने तीन चोरनियां गिरफ्तार की हैं। ये चोरनियां सोने की चेन, पैसे एवं अन्य सामान ले भागती थीं। महिला पुलिस कॉन्स्टेबल्स को जब सूचना मिली कि जिले के महिला अस्पताल में चोरनियां घुसी हैं तो तलाशी शुरू कर दी। जिसमें तीन महिलाओं से चोरी की चेन बरामद हुई। उसके बाद उनका भंडा फूट गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गोरखपुर की रहने वाली हैं।

बस्ती में हत्थे चढ़ीं चोरनियां

बस्ती में हत्थे चढ़ीं चोरनियां

पुलिस उन्हें पकड़कर बस्ती के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ले गई। जहां उनकी वारदातों के बारे में पूछताछ की गई। चोरनियों ने बताया कि वे घूम-घूम कर कई जिलों में चोरी कर चुकी थीं। बीते दिनों पुरानी बस्ती निवासी रूपमणि जायसवाल ऑटो से अपने बहन के यहां जा रही थी। तभी इनमें से एक चोरनी उसके साथ ऑटो में बैठ गई। चोरनी ने रूपमणि जायसवाल का पैर जोर से दबाया, दर्द होने पर जैसे ही रूपमणि जायसवाल नीचे झुकी, तो दूसरी चोरनी ने सोने की चेन काट ली। उसके बाद तीनों चोरनियां ऑटो को रुकवाकर वहां से चली गईं।

एक को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया

एक को शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया

तीनों चोरनियां फिर बस्ती के महिला अस्पताल में घुसने लगीं। वहां एक महिला को उन पर शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तीनों चोरनियां महिला अस्पताल में जहां-तहां छुपने लगीं।

फिर महिला कांस्टेबल आ गईं

फिर महिला कांस्टेबल आ गईं

तभी वहां ड्यूटी पर तैनात चार महिला कांस्टेबलों ने तीनों चोरनियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से चोरी की चेन बरामद हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+