देसी दूल्हे को भा गई विदेशी दुल्हनिया! रूस की लड़की संग यूपी के लड़के ने रचाई शादी

ऋषभ ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी दुल्हनिया सात समंदर पार दूसरे देश से आएगी। लेकिन जब दोनों ने शादी कर एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया और इसके बारे में अपने परिवार वालों को अपने दिल का हाल बताया।

Desi bridegroom foreign bride UP Basti boy married with Russian girl

बस्ती के ऋषभ शुक्ला और रूस की शेवता राना विवाह बंधन में बंध गए। शहर के एक मैरिज हाल में हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह के साक्षी सैकड़ों लोग बने। दोनों के सुखद वैवाहिक जीवन का लोगों ने आशीर्वाद दिया।
क्या हैं पूरा मामला
बस्ती सदर विकास खंड के सिकटा शुक्ल गांव निवासी लालजी शुक्ला के पुत्र ऋषभ शुक्ला जो रूस में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वहीं रूस की रहने वाली शेवता राना भी उसी कंपनी में काम करती हैं। एक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्रेम कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया।

Desi bridegroom foreign bride UP Basti boy married with Russian girl

4 साल पहले नौकरी करने गए थे रूस
4 साल पहले रूस की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने गए ऋषभ ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी दुल्हनिया सात समंदर पार दूसरे देश से आएगी। लेकिन जब दोनों ने शादी कर एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया और इसके बारे में अपने परिवार वालों को अपने दिल का हाल बताया। तब दोनो के परिवार वालों ने उनके प्यार को देखते हुए शादी की सहमति दे दी।
दोस्ती के बाद हुआ प्यार फिर हुई शादी
विवाह की तिथि तय हुई और 27 फ़रवरी को दोनों वैदिक मंत्रों के बीच आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मैरेज हाल में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई। दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूसरे के गले मे वरमाला डाली और एक दूजे के हो गए। इस शादी में दुल्हन बनी शेवता राना काफी खुश नजर आई। उसने अपने परिजनों संग शादी में ठुमके भी लगाए।

Desi bridegroom foreign bride UP Basti boy married with Russian girl

Recommended Video

      बस्ती: दरवाजे पर हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम, जानें पूरा मामला

      जिलेभर में हो रही शादी की चर्चा
      वही अब इस शादी की पूरे जिले में खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में देश की सरहदों की दीवारें गिर गईं और यह साबित हो गया कि अगर प्यार सच्चा है तो जाति-मजहब और सरहदीं पहरों का कोई मतलब नहीं। रूस की रहने वालीं राना लाल जोड़े में पिया मिलन की आस लिए तीन देशों की सरहद लांघ आईं। शादी से दोनों के परिजन भी काफी खुश हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+