Basti: शाम को खेल रहा था दोस्तों के साथ, रात में फंदे से लटकता मिला शव, जानिए पूरा मामला
बस्ती के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रहा है।

Basti News: बस्ती के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय जोगिया में पढ़ने वाले आठवी के छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। एक दिन पूर्व शाम को वह बच्चों के साथ खेल रहा था। उसके बाद वह कमरे में गया और रात में उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय जोगिया में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। यह छात्र संत कबीर नगर के लहुरादेवा जगदीशपुर का रहने वाला कृष्णा त्रिपाठी (14) पुत्र संजय कुमार त्रिपाठी है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित आश्रमपद्धति विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता था।
शनिवार देर रात जब छात्रों ने आवाज लगाई तो कमरे से कुछ जवाब नहीं आया। तब छात्रों ने जंगले से देखा कि उसका शव मफलर के फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना परिजनों के आने का इंतजार किए शव को पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिया। परिजनों के आए बिना पंचनाम भी करा दिया गया। परिजनों ने इस मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। वही पुलिस व प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। एएसपी बस्ती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications