Basti News: पूर्व विधायक ने जमीन पर किया था कब्जा,प्रशासन ने कराया खाली

बस्ती प्रशासन ने पूर्व विधायक द्वारा कब्जा की गयी जमीन खाली कराई है। बीजेपी के पूर्व विधायक रवि सोनकर पर आरोप था कि उन्होंने अवैध तरीके से रातों-रात सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था।

Basti News: बस्ती प्रशासन ने पूर्व विधायक द्वारा कब्जा की गयी जमीन खाली कराई है। बीजेपी के पूर्व विधायक रवि सोनकर पर आरोप था कि उन्होंने अवैध तरीके से रातों-रात सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था।

basti

डीएम के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंच कर कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाया। पूर्व विधायक ने मिट्टी डालकर पूरी जमीन कब्जे में ले ली थी। यह कार्रवाई स्थानीय निवासी के शिकायत के बाद की गयी है।

गांव के रहने वाले सिराज ने प्रशासन से शिकायत की थी कि पूर्व विधायक ने सरकारी जमीन कब्जे में ले ली है। इनकी शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार व एसओ के नेतृत्व में जेसीबी लगाकर बीजेपी के पूर्व विधायक रवि सोनकर के द्वारा कब्जा की गयी जमीन को खाली कराया गया ।

स्थानीय लोगों का बीजेपी के पूर्व विधायक रवि सोनकर पर अवैध तरीके से काश्तकारों की कब्जा करने का आरोप लगाया था। पूर्व विधायक रवि सोनकर का कहना है कि प्रशासन से जानकारी मिली कि आप की जमीन पैमाइश होगी। मैंने स्वंय मौके पर पहुंच कर प्रशासन का सहयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+