Basti: नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह के घर पर चलेगा बुलडोजर
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के नाबालिग के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह के घर जल्द ही बुलडोजर चलेगा।

Basti News: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह पर प्रशासन के तेवर सख्त दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने कुंदन सिंह के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। आरोपी के घर की पैमाइश की है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी भाजपा नेता कुंदन सिंह के घर की प्रशासिन अधिकारियों ने पैमाइश की है। मकान के पीछे चक मार्ग का पाया गया है। जिसे बैनामे के बाद जमीन कब्जा कर मकान बना लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कुंदन सिंह का मकान गाटा संख्या 9 में बना हुआ है। जिसका रकबा 0.041 हेक्टेयर है, जबकि मौके पर 0.067 की सीट बनी हुई है, जिसमें अन्य मकान भी हैं। बैनामा के अभिलेखों में चौहद्दी आदि के सत्यापन के बाद अवैध कब्जे की पूरी स्थिति साफ होगी। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने बताया कि एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Gorakhpur: माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में पुलिस ने उठाया यह बड़ा कदम
घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर सोमवार रात खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में पास के एक निजी डाॅक्टर के पास ले गए, लेकिन डाॅक्टर ने बताया कि उसकी करीब घंटे भर पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications