Gorakhpur: माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में पुलिस ने उठाया यह बड़ा कदम
गोरखपुर पुलिस इन दिनों माफिया विनोद उपाध्याय की तलाश में जगह- जगह दबिश दे रही है।

Gorakhpur News: माफिया विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। गोरखपुर के साथ- साथ आस- पास के जिलों में भी पुलिस माफिया की तलाश कर रही है। माफिया कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में है। इसके लिए पुलिस ने आस- पास के जिलों में स्थित न्यायालयों के बाहर भी निगरानी रख रही है।
विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के प्रमुख माफियाओं में शामिल है। पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार कार्रवाई कर रही है। इन दिनों विनोद उपाध्याय सहित कई माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विनोद उपाध्याय के करीबी मित्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। पुलिस ने बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी अवनीश पाल, माफिया के भाई संजय उपाध्याय के रिश्तेदार विकास उपाध्याय निवासी बस्ती सदर व माफिया के जमीन का काम करने वाले उमेश प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति निवासी गोरखनाथ को हिरासत में लिया। पुलिस माफिया की तलाश में बस्ती, देवरिया, महराजगंज व संतकबीरनगर के न्यायालय के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications