BASTI NEWS: बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाइयों ने खोया आपा,फिर हुआ कुछ ऐसा

जिले के पड़रिया चेत सिंह गांव में शनिवार को युवक के मिले शव और युवती की हुई मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाइयों ने आपा खो दिया और युवक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव

बस्ती,30अगस्त: जिले के पड़रिया चेत सिंह गांव में शनिवार को युवक के मिले शव और युवती की हुई मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ देख भाइयों ने आपा खो दिया और युवक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।इस बात से दु:खी लड़की ने भी जहर पी अपनी जान दे दी। इस पूरे मामले का पर्दाफाश बस्ती पुलिस ने किया है।

basti murder

एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि रुधौली थानाक्षेत्र के पड़रिया चेत सिंह गांव निवासी 18 वर्षीय युवक अंकित व गांव की ही रहने वाली युवती अमीना खातून के बीच प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात में अंकित व अमीना को आपत्तिजनक हालत में देख उसके दो सगे भाई इरशाद, इरफान और चचेरे भाई इसरार आपा खो बैठे और तीनों ने मिलकर अंकित का गला दबा दिया। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।पुलिस ने हत्यारोपित तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

शव ठिकाने लगाने के लिए तीनों जब घर से बाहर चले गए तो अमीना ने जहरीला पेय पी लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। सुबह अमीना के भाइयों ने उसका शव दफना दिया। अंकित की मां कुमारी देवी की तहरीर पर इरशाद, इरफान व इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शव रात में ही कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया।

पड़रिया चेत सिंह निवासी अंकित का शव शनिवार शाम गन्ने के खेत में मिला था। उसके शरीर पर चोट व घसीटे के जाने के निशान थे। इससे पहले शनिवार की सुबह मस्जिद से एलान किया गया कि आमिना खातून की मौत हो गई है। इसके बाद से गांव में दोनों की मौत की चर्चा शुरू हो गई। अंकित की हत्या के साथ ही अमीना के हत्या की भी आशंका जताई जाने लगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उसी दिन आधी रात को एसडीएम भानपुर गिरीश झा की मौजूदगी में अमीना का शव कब्र से निकवाया गया। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में अंकित का गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई, मगर अमीना की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हत्या का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+