बस्ती: भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

बस्ती। उत्तर प्रदेश में एक तरफ पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लग रहे हैं तो दूसरी ओर बदमाश ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक दिन पहले मंगलवार को सहारनपुर के देवबंद में भाजपा नेता की हत्या के बाद बस्ती में एक और भाजपा नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

bjp leader and former student union president shot dead in basti

बस्ती में बुधवार भाजपा नेता और एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। कबीर को पेट और सीने पर दो गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हत्या की वजह छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।

देवबंद में भाजपा नेता की हत्या

बता दें, मंगलवार को सहारनपुर के देवबंद में भी दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह की हत्या कर दी थी। भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह देवबंद से अपने गांव मिरगपुर लौट रहे थे। उनके बड़े भाई भाजपा नेता चौधरी शिव कुमार गांव मिरगपुर के प्रधान हैं। बदमाशों की तलाश के लिए यहां उत्तराखंड पुलिस व मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की फोर्स को जंगलों में कांबिंग के लिए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+