VIDEO: रंगरेलियां मनाते गांववालों ने पकड़ा इश्कबाज दरोगा, खंभे से बांधकर पीटा
VIDEO: रंगरेलियां मनाते गांववालों ने पकड़ा इश्कबाज दरोगा, खंभे से बांधकर पीटा
बस्ती, 19 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है। यहां ग्रामीणों ने एक इश्कबाज दरोगा को युवती के घर से निकलते हुए पकड़ लिया। इतना ही नहीं, उसे खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से खूब पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ग्रामीणों ने दरोगा पर रंगरेलियां मनाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
Recommended Video

यह मामला बस्ती जिले के दुबौलिया थाने के एक गांव का है। दुबौलिया थाने के हल्का नंबर-2 का दरोगा अशोक कुमार चतुर्वेदी चिलमा बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बता दें कि वो करीब दो साल से दुबौलिया थाने पर ही है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, इलाके के ग्रामीण करीब चार महीने पहले आला अधिकारियों से उसकी गलत हरकतों की शिकायत की थी। बुधवार रात करीब 10:30 बजे गांव के स्कूल के पास पल्सर बाइक खड़ी मिली तो ग्रामीणों को शक हुआ।
काफी संख्या में लोग वहीं आसपास खड़े होकर दरोगा के बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। इसी बीच जब वह दरोगा निकला तो अपने को लोगों से घिरा देख बंदूक से हवाई फायर कर दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने दरोगा को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और फिर खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा की पिटाई की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस महकमे के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications