Basti: जब मरीज के पेट से निकली 10 इंच की प्लास्टिक की बोतल, डॉक्टरों के भी उड़ गए होश

इस अस्पताल में एक व्यक्ति के पेट से 10 इंच की प्लास्टिक की बोतल सर्जरी द्वारा निकाली गई है। आपरेशन करीब एक घंटे चला और मरीज स्वस्थ है। वहीं एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर यह बोतल इसके पेट में गई कैसे?

Basti 10 inch plastic bottle in patient stomach through operation in Shri Krishna Mission Hospital

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निजी हॉस्पिटल में एक दुर्लभ आपरेशन कर चिकित्सकों ने मरीज की जान बंचा ली। दरअसल, लालगंज थाना क्षेत्र के एक 40 वर्षीय व्यक्ति के पेट में असहनीय पीड़ा हो रही थी। कई जगहों पर चिकित्सकों का परामर्श लेने के उपरान्त पीड़ित हॉस्पिटल पहुंचा तो जांच में पता चला कि उसके पेट में करीब 10 इंच लम्बी बोतल है। डॉक्टरों ने पीड़ित का ऑपरेशन कर इस प्लास्टिक की बोतल को बाहर निकाला है।

Basti 10 inch plastic bottle in patient stomach through operation in Shri Krishna Mission Hospital

क्या है पूरा मामला
बता दें कि पूरा मामला बस्ती जिले के बांसी रोड पर बरगदवा में स्थित श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल का है। इस हॉस्पिटल में 40 वर्षीय व्यक्ति की जांच के बाद चिकित्सकों ने सर्जरी का परामर्श दिया। पीड़ित के परिजनों से बनी सहमति के बाद में बेहोशी के डाक्टर असरार, सर्जन डाक्टर अमित नायक व उनकी टीम ने सर्जरी कर 10 इंच की बोतल उसके पेट से निकाली। आपरेशन करीब एक घंटे चला। मरीज स्वस्थ है और श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजनों ने हॉस्पिटल के अत्याधुनिक संसधानों, प्रबंधन और चिकित्सकों की तारीफ की है।

Basti 10 inch plastic bottle in patient stomach through operation in Shri Krishna Mission Hospital

Recommended Video

    आपरेशन के दौरान मरीज के पेट से निकला कुछ ऐसा, डॉक्टरों की फटी रह गई आँखें

    पूरे मामले पर परिवार वालो का क्या कहना है
    परिजनों ने हॉस्पिटल के अत्याधुनिक संसधानों, प्रबंधन और चिकित्सकों की तारीफ की है। परिवार का कहना है कि हॉस्पिटल में इतने अत्याधुनिक संसाधन और जानकार चिकित्सक न होते तो जान नही बचती। पीड़ित के परिजनों और कुशलक्षेम पूछने वाले शुभचिंतकों ने हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी को बधाई दिया है और उनके प्रयासों की सराहना की है। उन्होने चिकित्सकों की टीम को बधाई दिया है और मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+