बस्ती: महाराष्ट्र से यूपी लौटे 7 प्रवासी श्रमिक मिले कोरोना संक्रमित, रेड जोन में आया जिला

बस्ती। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी को रोकने के लिए देश में पिछले 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो अब 17 मई तक चलेगा। इस दौरान दूसरे प्रदेश में फंसे प्रवासी मजदूर साइकिल या पैदल ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर घर लौटने लगे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया है। यहां महाराष्ट्र से लौटे सात मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से पांच बस्ती के जबकि दो संत कबीर नगर के रहने वाले है।

7 migrant workers returned to UP from Maharashtra found Coronavirus positive

बस्ती जिले में मजदूरों को इस सप्ताह की शुरुआत में लौटने के बाद एक कॉलेज में क्वारंटाइन रखा गया था। इन मजदूरों की शनिवार को इनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा जिस क्वारंटाइन केंद्र में इन मजदूरों को रखा गया था उस जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन रोगियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें क्वारंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है।

बस्ती में सात और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला ऑरेंज से रेड जोन में आ गया है। एक दिन पहले तक यहां 15 से कम (10) मरीज थे, लेकिन नए मामले आने के बाद अब कुल 17 पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने पैनिक न क्रिएट करने और लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जो लोग पॉजिटिव पाए हैं उनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

बताते चलें कि बस्ती में फिलहाल मिल्लत नगर, तुरकैया, गीदही, जमेहरा औऱ परता जाफर समेत कुल पांच हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है, जिनमें से 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक तुरकैया निवासी हसनैन की मौत हो चुकी है, जबकि 13 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 17 लोगों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+