UP: नाइजीरिया में बंधक बनाए गए बस्ती के 10 श्रमिक, सीएम योगी से परिजनों ने लगाई यह गुहार

नाइजीरिया काम करने गए बस्ती के दस कामगारों को कंपनी ने बंधक बनाया है। सभी ने घर वापसी के लिए सीएम योगी से गुहार लगायी है।

basti

Basti News: नाइजीरिया गए बस्ती के दस लोगों को कंपनी मालिक ने वेतन मांगने पर बंधक बना लिया है। इन्हें पिछले नौ माह से वेतन नहीं दिया गया था। इनके परिजनों ने विदेश मंत्रालय के साथ ही सीएम योगी से इनके वतन वापसी की गुहार लगाई है।

पिछले नौ माह का रुका वेतन
जानकारी के मुताबिक, वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के दस कामगार 2021 में नाइजीरिया की एक रिफायनरी कंपनी में काम करने गए थे। कंपनी ने पिछले नौ माह से इनका वेतन रोक दिया है। एक वक्त का भोजन दे रहे हैं। किसी तरह घर के भेजे पैसों से इनका गुजारा हो रहा है।

सीएम योगी से लगाई गुहार
इन कामगारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी से वतन वापसी की गुहार लगायी है। इसके साथ ही परिजनों ने विदेश मंत्रालय में भी वतन वापसी की मांग की है।

ये लोग हैं बंधक
कंपनी ने जिन लोगों को बंधक बनाया है उनमें वाल्टरगंज क्षेत्र के खरहरा जप्ती पोस्ट बरगदवां के रहने वाले विनोद कुमार, राकेश कुमार, पन्ना लाल, मोहम्मद कलीम, अब्दुल करीम गफ्फार, खुशहाल, मोहम्मद यसीन, सफी अहमद व सोनहा के पचमोहनी निवासी सद्दाम हुसैन शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+