देव स्थल पर मीट खा रहे मजदूरों की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खाना खा रहे मजदूरों की कुछ लोग जमकर पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने और मजूदरों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की मानें तो वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो बरेली जिले के बहेडी थाना क्षेत्र के शेखुपुरा गांव का है। यहां चार मजदूर एक व्यक्ति का मकान बनाने के लिए आये थे और वो खाना खाने के लिए देव स्थान के अंदर चल गए। लोगों को जब पता चला कि देव स्थान में मजदूर मीट खा रहे हैं तो उनकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने मजदूरों को लात, घूसे, चप्पल और बेल्टों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

वहीं, किसी युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी देहात संसार सिंह की मानें तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications