जयमाल पर बहन कर रही थी डांस तो दूल्हे ने किया मना और नहीं मानी तो मार दी कुर्सी, बिना दुल्हन के लौटी बारात

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थानीय बारातघर में सादी समारोह के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा से नाराज दुल्हन ने भरे मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से घराती और बाराती दोनों ही चौंक गए। काफी समझाइश के बाद दुल्हन जब नहीं मानी तो मामला थाने पहुंच गया, जहां पंचायत ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की।

बिना दुल्हन के लौटी बारात

बिना दुल्हन के लौटी बारात

हालांकि इसके बावजूद भी दुल्हन अपने फैसले पर डटी रही और मजबूरन बारात बिना दुल्हन के रवाना हो गई। यह मामला मीरगंज कस्बे का है, जहां शीशगढ़ से युवक बारात लेकर आया था। रात में रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने का कार्यक्रम शुरू हुआ।

बहन पर फेंक दी कुर्सी

बहन पर फेंक दी कुर्सी

इस दौरान दूल्हे की बहन डीजे पर डांस करने लगी। वहीं स्टेज पर खड़े दूल्हे ने बहन को डांस करने से मना किया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात पर दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने पास में रखी कुर्सी को उठाकर बहन को मार दी। दूल्हे की इस हरकत से पास में बैठी दुल्हन स्टेज से उठकर चल दी। दुल्हन का कहना था कि वो वह दूल्हे की इस हरकत से इतनी आहत है कि अब वह उससे शादी नहीं कर सकती।

दुल्हन ने दुल्हे से शादी न करने की ठानी

दुल्हन ने दुल्हे से शादी न करने की ठानी

दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि जब दूल्हा पूरे समाज के सामने अपनी बहन के साथ ऐसा सलूक कर सकता है तो वह शादी के बाद मेरे साथ किस तरह का व्यव्हार करेगा। मैं उससे इज्जत और सम्मान की उम्मीद कैसे कर सकती हूं। दुल्हन द्वारा शादी से मना करने पर समारोह में शामिल सभी लोग दंग रह गये। जिसके बाद सभी ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन दुल्हन नहीं मानी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+