'मीडिया और एंटी करप्शन टीम दोनों को देख लूंगा..,' दरोगा की गिरफ्तारी के बाद कुछ ऐसा रहा इंस्पेक्टर का रिएक्शन
Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली के शीशगढ़ थाने में तैनात दरोगा जिंतेद्र कुमार घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दरोगा की गिरफ्तारी होने के बाद इंस्पेक्टर अपना आपा खो बैठे और मीडीया- एंटी करप्शन टीम पर भड़क उठे।
शीशगढ़ थाने की बंजरिया पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह को शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। चौकी इंचार्ज के कमरे की जब तलाशी ली गई तो वहां रखे बैग में 1.06 लाख रुपये भी मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रुपये फॉलोअर के मकान बनवाने के लिए इकट्ठे किए गए हैं। हालांकि इसका कोई सुबूत नहीं मिला। माना जा रहा है कि ये रुपये भी उगाही के हैं।

UP News: बदमाशों ने व्यापारी को रास्ते में रोका और कार से ऐसे उड़ा दिए एक करोड़ के हीरे, पुलिस कर रही तलाश
इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। मामले में शीशगढ़ इंस्पेक्टर से लेकर चौकी पुलिस पर तैनात स्टाफ तक निशाने पर है। बताया जा रहा है कि चौकी पुलिस इस कदर बेलगाम थी कि पुलिस कर्मी वर्दी तक नहीं पहनते थे। विभागीय जांच में चौकी पुलिस के साथ ही शीशगढ़ थाना प्रभारी भी जांच के लपेटे में आ गए हैं।
वहीं शनिवार शाम को चौकी इंचार्ज के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही एसएसपी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है। सोमवार को थाना प्रभारी की दो ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई हैं। इनमें से एक में वह उस किसान को धमका रहे हैं जिसने अपने खेत से मिट्टी चोरी की रिपोर्ट कराई थी। इसमें तहरीर में ईट भट्ठा मालिक का नाम दिया गया था लेकिन एफआईआर में नाम गायब था। किसान ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी।












Click it and Unblock the Notifications