Bareilly News: पति को नींद की गोलियां देकर प्रेमी के साथ रोमांस करती थी पत्नी, राज खुला तो थाने पहुंचा पति
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक पति द्वारा अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और प्रेमी मिलकर उसे जान से मारना चाहते हैं। पति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक गांव का है। पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करती है। पति द्वारा यह भी कहा गया कि उसकी पत्नी उसे नींद की गोली खिला देती है और जब वह सो जाता है तो अपने प्रेमी के साथ रोमांस करती है।

उसने कहा कि 18 नवंबर की रात्रि में उसकी पत्नी ने दूध में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी थी। जब वह सो गया तो उसकी पत्नी फोन करके अपने प्रेमी को अपने घर बुला लिया और उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगी। रात करीब 3:00 बजे उसकी अचानक नींद खुली तो उसने बिस्तर पर पत्नी को नहीं पाया।
आरोप लगाया कि वह पत्नी को खोजते हुए दूसरे कमरे में गया तो उसे कमरे में उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पड़ी हुई थी। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसने जब विरोध किया तो पत्नी तथा उसका प्रेमी मिलकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और गला दबा दिए।
पति द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि उन लोगों द्वारा जब मारपीट की गई तो वह शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जब उसके घर पहुंचे तो उसकी पत्नी का प्रेमी उसे धक्का देते हुए उसके घर से फरार हो गया। आप है कि इस दौरान घर में रखे गहने और नगदी रुपए भी लेकर प्रेमी फरार हुआ है।
फिलहाल इस मामले में पति द्वारा नवाबगंज थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं पति-पत्नी और उसके प्रेमी की कहानी को जानने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications