देसी शराब की दुकान पर पहुंचीं इतनी सारी महिलाएं, शटर गिराकर भाग गया सेल्समैन, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में मंगलवार को महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था की बस्ती में शराब की दुकान खुल जाने के चलते घर के पुरुष और बच्चे भी शराब पीने लगे हैं। महिलाओं द्वारा दुकान बंद करवाने की मांग की गई।

यह मामला बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जटऊपट्टी गांव का है। गांव की महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया कि गांव में देसी शराब की दुकान जब से खोली गई है तब से गांव के लोग शराब पीते हैं और आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं को देखकर भद्दे भद्दे कमेंट करते हैं।

so-many-women-reached-the-liquor-shop-in-bareilly-up-the-salesman-ran-away

महिलाओं द्वारा यह भी कहा गया कि गांव में देसी शराब की दुकान खुल जाने के बाद गांव के पुरुष और बच्चे भी शराब पीने लगे हैं और घर में आए दिन मारपीट हो रही है। महिलाओं द्वारा मांग की गई की शराब की दुकान नवाबगंज तहसील के शायपुर गांव के लिए स्वीकृत है, ऐसे में शराब की दुकान उनके गांव से हटाकर जिस गांव में स्वीकृत है वहां पर की जाए।

मंगलवार को सुबह में गांव की महिलाएं लाठी डंडा लेकर शराब की दुकान पर पहुंची थीं। आक्रोशित महिलाएं दुकान बंद करने के लिए सेल्समैन को मारने पीटने के लिए दौड़ा लीं। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सेल्समेन हरीश मौका पाकर शराब की दुकान का शटर गिरकर वहां से फरार हो गया। हालांकि धरना प्रदर्शन कर रही नाथू देवी, विमला देवी, दीपा सागर, राजश्री सहित अन्य महिलाएं बंद शटर के सामने ही धरना प्रदर्शन करने लगीं।

महिलाओं द्वारा देशी शराब की दुकान पर धरना प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा थाने के दरोगा मोदी सिंह गांव में पहुंचे। गांव में पहुंचने के बाद उन्होंने महिलाओं को किसी तरह समझाकर शांत कराया और वापस भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+