लव मैरिज करने वाली साक्षी को आई भाई की याद, पोस्ट की तस्वीरें

बरेली। अजितेश से इंटरकास्ट मैरिज करने वाली साक्षी मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर पिता और परिवार वालों से खुद की जान को खतरा बताया था, इसके बाद कई दिनों तक ये मामला मीडिया में छाया रहा था। एक बार साक्षी मिश्रा सुर्खियों में है। दरअसल साक्षी मिश्रा ने अपने भाई विक्की भरतौल के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की हैं।

भाई ने दिया था ये संदेश

भाई ने दिया था ये संदेश

2 सितंबर को बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के भाई ने बहन के नाम संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि वह जहां भी रहे खुश रहे। बता दें, अजितेश और साक्षी का भाई दोस्त थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी।

भाई के साथ की पुरानी तस्वीरें पोस्ट

भाई के साथ की पुरानी तस्वीरें पोस्ट

न्यूज18 से हुई बातचीत के दौरान साक्षी मिश्रा के भाई विक्की भरतौल ने कहा था कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। बहन साक्षी को संदेश देते हुए कहा कि वह जहां भी रहे खुश रहे। बता दे कि अब साक्षी मिश्रा ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपने भाई के साथ पुरानी तस्वीरें पोस्ट की है।

साक्षी ने सीएम से लगाई थी गुहार

साक्षी ने सीएम से लगाई थी गुहार

बता दें, बीते दिनों साक्षी मिश्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए गुहार लगाई थी कि कहा था कि उनके परिवार को बदनाम न किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर उनके और उनके पारिवारवालों के बारे में फैली खबरों को झुठलाते हुए इसे प्रसारित करने से रोकने की मांग की थी।

 कौन हैं साक्षी मिश्रा?

कौन हैं साक्षी मिश्रा?

बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। उन्होंने अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया है। 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+