बरेली: तमंचा लेकर SSP ऑफिस पहुंचा हत्यारोपी रजनेश, बोला- 'जानते तो होगे ही'
बरेली: तमंचा लेकर SSP ऑफिस पहुंचा हत्यारोपी रजनेश, बोला- 'जानते तो होगे ही'
बरेली, 17 नवंबर: उजाला द्वारा भागकर शादी करने से इनकार करने पर रजनेश ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से रजनेश फरार चल रहा था, जिसे फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस गली-गली तलाश कर रही थी। रजनेश 16 नवंबर की दोपहल तमंचा लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। यहां शिकायत प्रकोष्ठ में रजनेश ने पुलिसकर्मियों के सामने टेबल पर तमंचा रख दिया। तमंचा रखते हुए रजनेश ने कहा, 'मैं ही रजनेश हूं, जानते तो होगे ही। मैंने ही कल अपनी प्रेमिका उजाला की गोली माकर हत्या कर दी थी। मैं सरेंडर करने आया हूं।'

दरअसल, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के डंगरौली गांव निवासी रजनेश (22) ने 15 नवंबर को अपनी 18 साल की प्रेमिका उजाला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उजाला अपने भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी। उसी समय रजनेश आया और चलती बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। फिर अपनी प्रेमिका उजाला के बाल पकड़कर सड़क पर खींच ले गया और फिर उससे पूछा क्या तुम मेरे साथ भागकर शादी करोगी। जवाब ना में मिलने पर रजनेश ने एक के बाद एक कई गोलियां अपनी प्रेमिका के सीने में उतार दी।
उजाला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी युवक मौका-ए-वारदास से फरार हो गया था। इतना ही नहीं, आरोपी के परिवार वाले भी घर पर ताला डालकर फरार हो गए थे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया है कि उजाला के परिजनों की तहरीर पर आरोपी रजनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्यारोपी रजनेश को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गई थी। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी रजनेश ने पुलिस ऑफिस में आकर सरेंडर कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में रजनेश ने बताया कि उसका पिछले चार साल से युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसने युवती की इच्छा पूरी करने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी। फिर भी युवती ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। इस बात से वो नाराज था, इसलिए उसने उजाला की गोली मारकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications