सांड ने बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया, फिर मौत के बाद भी मारता रहा, Viral Video देख कांप उठी लोगों की रूह
Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक आवारा सांड ने वृद्ध को पटक पटक कर मार डाला। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो देख कर लोगों की रूह कांप जा रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आवारा सांड अपनी सींग में वृद्ध को फंसा कर पटक रहा है। सांड उसे पहले जमीन पर गिराता है और तबतक मारता है, जबतक किसान की मौत नहीं हो जाती है। इतना ही नहीं मरने के बाद भी सांड उसे मारता रहा।

यह पूरी घटना बरेली जनपद के संजय नगर स्थित स्टेडियम रोड के पास की बताई जा रही है। स्टेडियम रोड स्थित सेंट्रल स्टेट कॉलोनी आशापुरम निवासी बैंक मैनेजर के 60 वर्षीय पिता करुणा शंकर पांडेय बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां पर एक आवारा सांड पहुंचा और उनके ऊपर हमला बोल दिया। वहां आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था ऐसे में कोई उन्हें बचा नहीं सका और आवारा सांड उन्हें मारता रहा।
उन्हें सींग से मारने के साथ ही सांड ने कई बार अपने सिर से दबा दिया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मौत हो जाने के बाद भी सांड उन्हें मारता रहा। हालांकि जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और सांड को भगाने के साथ ही वृद्ध को उठाकर अस्पताल ले गए जहां जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications