इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चाओं में आई साक्षी मिश्रा का पति अजितेश गिरफ्तार, यह है वजह

बरेली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौली की बेटी साक्षी मिश्रा से इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चाओं में आए अजितेश एक बार फिर चर्चाओं में है। दरअसल, प्रेमनगर थाने की पुलिस ने अजितेश को अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले अजितेश ने सड़क पर दीपांशु नाम के युवक को बेरहमी से पीटा था, जिससे उसको गंभीर चोट भी आईं। इस मामले में भी अजितेश जेल जाना पड़ा था।

Recommended Video

      UP: Intercast Marriage करने वाली Sakshi Mishra का Husband Ajitesh गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      Premnagar police arrested Sakshi Mishras husband Ajitesh

      जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई 2019 में अजितेश और उसके कुछ साथियों ने अमित मिश्रा की उस समय पिटाई की थी जब अमित मिश्रा अपने जॉब से घर वापस आ रहा था। अमित मिश्रा ने एक बार फिर पूरे मामले की शिकायत एडीजी से की थी और अजितेश के घटना में शामिल होने की बात भी कही थी। इसके बाद केस की फिर विवेचना हुई जिसमें अजितेश के मौके पर होना पाया गया। आज प्रेमनगर पुलिस ने अजितेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

      अजितेश के खिलाफ और भी दर्ज हैं केस: पुलिस
      प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अजितेश पर लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आए दिन अजितेश की गुंडई के मामले आते रहते हैं। पुलिस में इसके खिलाफ और भी मामले दर्ज हैं। उधर, अजितेश पूरे मामले के पीछे विधायक का हाथ होने का आरोप लगा रहा है। वह इसे साजिश कह रहा है।

      साक्षी मिश्रा ने अजितेश के साथ की थी लव मैरिज
      उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश से अंर्तजातीय विवाह कर सुर्खियां बटोरीं थीं। साक्षी पिछले साल 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था। वीडियो सोशल मी​डिया पर वायरल हो गए थे। देशभर में ये मामला सुर्खियों में रहा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+