कश्मीरी प्रेमिका से हुआ झगड़ा, सिपाही के बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
बरेली। यूपी के बरेली में सिपाही के 21 वर्षीय बेटे ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि जब उसने फांसी लगाई उस वक्त वह घर पर अकेला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
बुलंदशहर के रहने वाले सिपाही प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में डेलापीर पुलिस चौकी के पीछे रहते हैं। गुरुवार को प्रताप सिंह के 21 वर्षीय बेटे पंकज का शव कमरे में रस्सी से पंखे से लटकता मिला। जिस वक्त पंकज ने फांसी लगाई उस वक्त उसके माता-पिता बुलंदशहर गए हुए थे। आत्महत्या की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कश्मीरी छात्रा से था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि पंकज जिस घर में रहता था उसी घर में किराए पर पहली मंजिल पर दो कश्मीरी लड़कियां रहती हैं और यहीं रहकर पढ़ाई करती हैं। एक ही मकान में रहने की वजह से पंकज के कश्मीरी छात्रा से प्रेम संबंध हो गए। गुरुवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद पंकज ने आत्महत्या कर ली। कश्मीरी प्रेमिका ने खिड़की से जैसे ही पंकज को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो वो चीख उठी। उसने आस पड़ोस के लोगों को इकठ्ठा किया और पंकज के परिवार को फोन करके सूचना दी। जिसके बाद बुलंदशहर से पंकज के पिता बरेली आए।

जांच में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। इस मामले में एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि पंकज के पिता प्रताप सिंह विसारतगंज थाने में यूपी 100 में तैनात हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications