बरेली में दिखा 'Mirzapur' जैसा नजारा, प्लॉट पर कब्जे को लेकर जमकर फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें Video

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में शनिवार को मिर्जापुर वेब सीरीज जैसा नजारा देखने को मिला। बरेली जनपद के इज्जत नगर क्षेत्र में एक प्लाट पर कब्जा किए जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई।

फायरिंग के चलते करीब आधे घंटे तक इलाके में दहशत फैला रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

bareilly-firing-mirzapur-web-series-uttar-pradesh-up-news

सरेआम फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। उसके बाद इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

40-50 लोगों को लेकर पहुंचे और करने लगे तोड़फोड़
यह पूरी घटना बरेली जनपद के इज्जत नगर क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास की है। बताया जा रहा है कि लालपुर गांव निवासी आदित्य उपाध्याय की बजरंग ढाबे के पास मार्बल की दुकान है।

बताया जा रहा है कि इसी मार्बल की दुकान पर शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे बिल्डर राजीव राणा अपने बेटे और 40-50 सहयोगियों के साथ जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचा। उसके बाद सभी लोग दुकान में तोड़फोड़ करने लगे।

तोड़फोड़ के दौरान दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लोगों ने असलहा निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। संयुक्त अच्छा तक इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी।

आधे घंटे तक जमकर हुआ तांडव
बताया जा रहा है कि इस दौरान गुस्सा आए लोगों ने जेसीबी में आग लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले फरार हो गए थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने जेसीबी में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया। वहीं वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

देखें Video-

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसएसपी द्वारा 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसपी द्वारा यह भी बताया गया कि मामला काफी संगीन है। जो भी लोग इस मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+